Royal Enfield Hunter 350: शहरों की ‘शिकारी’ का नया अवतार

Royal Enfield Hunter 350: शहरों की ‘शिकारी’ का नया अवतार

Royal Enfield Hunter 350: शहरों की ‘शिकारी’ का नया अवतार

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट मे Royal Enfield की बाइक Hunter 350 के बारे में फूल detail में जानेगे । अगर आपको Royal Enfield की बाइक पसन्द है, और आप Classic या Bullet जितनी भारी बाइक नहीं चलाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम यहाँ जिस बाइक की चर्चा कर रहे है, वह Royal Enfield Company की बाइक Royal Enfield Hunter 350  हैं। Royal Enfield Company की सबसे हल्की, किफायती और युवाओं वाली बाइक है। 2025-2026 में इसमे कई बदलाव किये गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से इस post में जानते हैं।

(1) क्या है खास?

Hunter 350 को खास तौर पर शहरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन महज 181 kg (किग्रा) है, जो इसे दूसरी Royal Enfield बाइक्स के मुकाबले काफी हल्का बनाता है। इसकी सीट की ऊँचाई 790 mm (2.5 feet) है, जो इसें हर उम्र के राइडर्स के लिए काफी आरामदायक बनाती है।इसकी Load Carrying Capacity 182 kg (किग्रा) है। ये एक 2 Seater बाइक है। इसमें Tubeless tyres का इस्तेमाल किया गया हैं।

2. दमदार इंजन और परफॉर्मेंस :-

इस बाइक में 349 CC का सिंगल-सिलेंडर, 4 Stroke SOHC Engine लगा दिया गया है। ये इजन Royal Enfield Classic 350 में भी है। लेकिन इसमें थोड़ा स्वोर्टी ट्यूनिंग दी गई है, जिससे यह तेज रिस्पॉन्स देती हैं। इसका Maximum Power 20.28HP (@6100rpm) और अधिकतम Torque 27 Nm (@4000rpm) हैं।

3. 2025-2026 में क्या बदला है?

Royal Enfield ने हंटर की उन्हीं कमियों को दूर किया है, जिनकी सवार शिकायत करते थे:-

  • स्लिप एंड असिस्ट क्लच: पहले वाली हंटर में क्लच सख्त था। अब यह स्लिप एंड असिस्ट के साथ आता है, जिससे क्लच बहुत हल्का हो गया है और लंबी जाम में हाथ नहीं दर्द होता  हैं।
  • सॉफ्ट सस्पेंशन: पहले हंटर की रियर सस्पेंशन सख्त थी जिससे पीठ दर्द होता था। अब 2025 वाले मॉडल में सस्पेंशन को री-ट्यून किया गया है, जिससे झटके कम लगते हैं और राइड क्वालिटी मुलायम हो गई  हैं।
  • नए फीचर्स: Tripper Navigation (नेविगेशन के लिए) और USB-C फास्ट चार्जर जैसे फीचर्स अब फैक्ट्री से ही मिलते हैं।
  •  LED लाइट: पुराने हैलोजन की जगह अब LED हेडलाइट मिलती है (टॉप वेरिएंट में), जो रात में बेहतर रोशनी देती  हैं।
  • ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस: अब ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़कर 160mm हो गया है (10mm का इजाफा), जिससे स्पीड ब्रेकर पर अंडरबॉडी नहीं घिसती  हैं।

4) नए वेरिएंट्स और कीमत

  1.  बेस (Factory Black):- सिंगल-चैनल ABS, स्पोक व्हील्स (कीमत – ₹1.50 लाख )
  2. नया बेस प्रीमियम (Tarmac Black) :- Alloy व्हील्स, यूबलेस टायर और स्लिप असिस्ट क्लच (कीमत – ₹1.50 लाख)
  3. मिड (Rio white/Graphite Grey):-ड्‌यूल – चैनल ABS, Alloy व्हील्स, LED हेडलाइट (कीमत – ₹ 1.76 लाख)
  4. टॉप (Rebel Blue/ Mumbai Yellow / Moonshot white” प्रीमियम कलर, ट्रिपर नेविगेशन । (कीमत-₹1.82 लाख)

Note:– सभी कीमतें अलग-2 शोरूम और अलग-2 शहरों के अनुसार थोड़ा बदल सकती  हैं।

(5.) फायदे और नुकसान :-

फायदे (Pros):-

इसका लुक शानदार लुक खो और मॉडर्न का बेहतरीन मिश्रण हैं। ये शहरों के लिए परफेक्ट है, क्योंकि यह हल्की और फुर्तीली होने की वजह से ट्रैफिक, में चलाना आसान है। 2026 मॉडल में क्लच और सस्पेंशन की समस्या लगभग खत्म हो चुकी हैं।

नुकसान (Cons):-

Classic की तरह यह लंबे दूर के लिए उतनी आरामदायक नहीं है। हाई स्पीड पर हल्का कंपन होता है। पीछे बैठने वालो की सीट थोड़ी छोटी और सख्त है।

निष्कर्ष:-

Royal Enfield Hunter 350 शुरुआती राइडर्स और उन लोगों के लिए एक जबरदस्त बाइक है जो रोजाना ऑफिस आना-जाना करते हैं। 2025 वाला अपडेट इसे और भी परफेक्ट बनाता है। अगर आप बजट में Royal Enfield की बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यही आपके लिए सबसे अच्छी गाड़ी  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *